अगर आप Apple Watch खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए, हाल ही में एक डराने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है।
दरअसल बीजीआर ने एक ऐप्पलइनसाइडर की रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसकी ऐप्पल वॉच की बैटरी एक्सपेंड हुई, ज्यादा गरम हुई, और अंततः उसमें “विस्फोट” हो गया।
ये हादसा Apple Watch Series 7 के साथ हुआ। ऐप्पल ने मामला दबाने के भी काफी कोशिश की। दरअसल, AppleInsider ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मामला ऐप्पल के संज्ञान में आने के बाद, कंपनी ने यूजर से एक डॉक्यूमेंट पर साइन करने के लिए रिक्वेस्ट किया और इस बात को सार्वजनिक नहीं करने के लिए भी कहा।
हालांकि, शख्स ने डॉक्यूमेंट पर साइन करने से इनकार कर दिया। हाल ही में LED TV में ब्लास्ट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
घटना गाजियाबाद की है। इस ब्लास्ट में 16 साल के एक लड़के की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूजर ने कहा कि Apple Watch ने हाई-टेम्परेचर वार्निंग दिखाई, और उसने बताया कि यह सामान्य से अधिक गर्म महसूस हुई। जांच के बाद उसने पाया कि घड़ी का पिछला हिस्सा टूट गया था।
उन्होंने तुरंत ऐप्पल सपोर्ट को कॉल किया, और एक मैनेजर ने मामले को आगे बढ़ाने के लिए जांच शुरू की। ऐप्पल सपोर्ट ने कंपनी के दोबारा संपर्क करने तक, यूजर से घड़ी को न छूने का भी आग्रह किया।
अगले दिन, यूजर ने देखा कि ऐप्पल वॉच तेजी से गर्म हो रही थी, और डिस्प्ले बिखर गया था। फिर उन्होंने उस डिवाइस को उठाया, जो “कर्कश आवाज” करने लगा था।
यूजर ने दावा किया कि जैसे ही उसने वॉच को खिड़की से बाहर फेंका, उसमें विस्फोट हो गया। फिलहाल, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि वॉच में विस्फोट होने से शख्स को कुछ नुकसान पहुंचा या नहीं।
इस बीच, यूजर ने Apple को स्थिति के बारे में अलर्ट करना जारी रखा, जिसने उसे बताया कि वे मामले को और आगे बढ़ाएंगे।
शख्स के अनुसार, Apple ने एक डॉक्यूमेंट भेजकर अनुरोध किया कि वह इस मामले को सार्वजनिक रूप से शेयर न करें।
हालांकि, उन्होंने डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। बुधवार को, कंपनी ने आगे के परीक्षण के लिए डिवाइस को अपनी प्रयोगशालाओं में ले जाने के लिए एक डिलीवरी पिकअप की व्यवस्था की।
पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले
– मई 2021 में, एक व्यक्ति ने Apple के खिलाफ दोषपूर्ण बैटरी बेचने और उसके वारंटी वादों का उल्लंघन करने के लिए कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। दरअसल 2019 में शख्स के चेहरे के पास आईफोन ब्लास्ट हो गया था।
– मार्च 2021 में, एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति जो अपने iPhone X के जेब में फट जाने के बाद खुद को अस्पताल में ले गया था। उन्होंने भी ऐप्पल से मुआवजे की मांग की थी।
– फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शख्स की Apple Watch Series 7 कितनी पुरानी थी। ऐप्पल उत्पादों में लिथियम आयन बैटरी की प्रारंभिक, विनाशकारी विफलताएं दुर्लभ हैं और मोबाइल डिवाइस उद्योग में औसत विफलता दर से काफी कम हैं।