बड़े-बड़े वादे, क्या हैं ट्रंप के इरादे? राष्ट्रपति बनने से पहले यूक्रेन और मिडल ईस्ट पर किया बड़ा ऐलान…

डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित किया।

इस दौरान ट्रंप ने कहाकि वह यूक्रेन में चल रहे युद्ध को बंद करा देंगे। मिडिल ईस्ट में मची उठापटक पर भी लगाम लगा देंगे। इतना ही नहीं, ट्रंप ने यह भी कह दिया कि वह तृतीय विश्वयुद्ध की नौबत नहीं आने देंगे।

उन्होंने कहाकि आप लोगों को आइडिया नहीं है कि हम तृतीय विश्वयुद्ध के कितने करीब हैं। 

वॉशिंगटन में मेक अमेरिका ग्रेट अगेन विजय रैली के दौरान भयानक ठंड, बर्फबारी और बारिश के बावजूद यह समर्थक ट्रंप को सुनने पहुंचे थे। इस दौरान ट्रंप ने ढेरों वादे किए और बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति अपने इरादों को भी जाहिर किया।

कैपिटल वन एरेना में लोगों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहाकि अगले दिन का सूरज ढलते ही, हमारे देश में हो रही घुसपैठ बंद हो जाएगी।

6 जनवरी 2021 के बाद यह दूसरा मौका था जब डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन में किसी अहम रैली को संबोधित किया। उस वक्त ट्रंप के भाषण से गुस्साए लोगों और उनके समर्थकों ने यूएस कैपिटल पर हमला बोल दिया था।

सोमवार को यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहाकि यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा राजनीतिक अभियान है।

अभी 75 दिन पहले ही हमारा देश सबसे ऐतिहासिक राजनीतिक जीत का गवाह बना है। ट्रम्प ने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े निर्वासन का वादा किया है। यह लाखों प्रवासियों को हटा देगा। इतने बड़े अभियान में कई साल लगेंगे और यह काफी महंगा भी होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहाकि अब से पिछले चार से अमेरिका में आ रही गिरावट पर रोक लग जाएगी। हम एक नए अमेरिका का आगाज करेंगे जो मजबूत और समृद्धशाली होगा। उन्होंने यह भी कहाकि वह 1500 से ज्यादा लोगों को माफी देंगे जिन्हें यूएस कैपिटल पर हमले को लेकर सजा मिली है या दोषी ठहराया गया है।

साथ ही उन्होंने बाइडेन प्रशासन के तमाम सजा के फैसलों पर भी रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहाकि राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान जो भी वादे किए गए थे, उन्हें काफी तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहाकि ऐतिहासिक तेजी और मजबूती के साथ अमेरिकी लोगों की हर तकलीफ को दूर किया जाएगा।

जारी होंगे 200 से अधिक आदेश
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले दिन 200 से अधिक आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। यह आदेश सीमा सुरक्षा, ऊर्जा, अमेरिकी परिवारों के लिए रहने की लागत कम करने और संघीय सरकार में डीईआई कार्यक्रमों को समाप्त करने संबंधी होंगे।

फॉक्स न्यूज ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि यह आदेश मूल रूप से अमेरिकी सरकार में सुधारों को लेकर जारी होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *