पाकिस्तान में बारिश के कारण हुई भारी तबाही के बाद भारत पहुंचे पाकिस्तानी हिन्दू, कहा- अब नहीं जाएंगे पाक, अलर्ट पर भारतीय खुफिया एजेंसी…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

जब से देश आजाद हुआ और देश का बंटवारा हुआ है तब से पाकिस्तान से हिन्दूओं का पलयान जारी है।

अधिकांश मामलों में धार्मिक उत्पीड़न के चलते पाकिस्तान के हिंदू अपना सबकुछ छोड़कर हिन्दुस्तान की शरण में आने को मजबूर है।

इस बार पाकिस्तान में हुई भारी बारिश और बारिश के बाद बिगड़े हालातों को लेकर पाकिस्तान में भूखमरी के हालात हैं।

लोगों को वहां खाने-पीने के भी लाले पड़े हुए हैं। पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। एक तरफ तो विकट हालात वहीं दूसरी ओर धार्मिक उत्पीड़न का खतरा तो पाकिस्तान में हर वक्त बना ही रहता है।

ऐसे में इस बार 50 पाकिस्तानी हिन्दू नागरिक अपना घर, देश और सबकुछ छोड़कर पाकिस्तान से भारत आए है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के यह 50 नागरिक धार्मिक वीजा के जरिए हिन्दूस्तान पहुंचे थे। वे पाकिस्तान से हरिद्वार आए थे, जहां से धार्मिक यात्रा पूरी करके उन्हें वापस पाकिस्तान लौटना था।

लेकिन, वे पाकिस्तान नहीं लौटकर हरिद्वार से कालका एक्सप्रेस में सवार होकर सीधा जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

जैसे ही रेलगाड़ी जोधपुर पहुंची खुफियां एजेंसियों को इस बात की भनक लगी कि पाकिस्तान लौटने की बजाय 50 पाकिस्तानी नागरिक सूर्यनगरी जोधपुर पहुंचे है तो रेलवे पुलिस और खुफियां एजेसियां स्टेशन पर पहुंची।

लेकिन, तब तक यह पाक नागरिक अपने रिश्तेदारों के पास पहुंच गए, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां उनके रिश्तेदारों के यहां पहुंची और इन पाकिस्तान से आए परिवारों से पूछताछ की।

CID और खुफिया एजेंसी कर रही पूछताछ 
सीआईडी व खुफिया एजेंसियां इन लोगों से जानकारी जुटा रही है। सूत्रों की माने तो करीब 25 दिनों के धार्मिक वीजा के जरिए यह लोग पाकिस्तान से भारत आए थे और अब अपने मुल्क लौटना नहीं चाहते हैं।

यह लोग गैरकानूनी तरीके से चुपचाप हरिद्वार से सीधे जोधपुर पहुंच गए हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह लोग परेशानी बने हुए हैं।

फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। दरअसल जोधपुर के गंगाणा क्षेत्र में स्थित पाक विस्थापित बस्ती में अल्कोसर देर रात 50 पाकिस्तानी नागरिक पहुंचे।

बिना वीजा गैरकानूनी तरीके से 50 पाकिस्तानी नागरिकों के पहुंचने की खबर जब खुफिया एजेंसियों को मिली तो खुफियां एजेंसियों सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई और जांच में जुट गई।

सभी पाक नागरिकों की सूची बनाकर सभी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह पाकिस्तानी नागरिक अपने पाक विस्थापित परिवारों के यहां रूके हैं। अब ये पाकिस्तान नहीं लौटना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *