पटना के मनेर में यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में डूबी, 38 लोग बचाए गए, 7 लापता…

Bihar: गंगा नदी में नाव पलटने का Viral हो रहा Video है पुराना, बिहार में  हादसा होने से जुड़ी ख़बरें हैं गलत | TV9 Bharatvarsh

बिहार की राजधानी पटना (Patna) से सटे दानापुर के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर के पास गंगा नदी (Ganga River) में यात्रियों से भरी नाव डूब (Boat Tragedy) गई है।

इस नाव पर लगभग 55 लोग सवार थे जिसमें से अधिकतर लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी आधिकारिक रूप से सात लोग लापता बताए जा रहे हैं।

हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव दुर्घटना में 15 से 20 लोग लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही मनेर और शाहपुर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे हैं। गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है।

नाव पर सवार कुछ लोग तैर पर किनारे पर लौटे हैं, उनकी निशानदेही पर लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर के रहने वाले लोग रविवार को गंगा नदी पार कर अपने मवेशियों का चारा लाने गए थे, लेकिन शाम को लौटने के दौरान नाव नदी की मुख्य धारा में पड़ गई और पलट गई। नाव पर लगभग 55 लोग सवार थे।

यात्रियों में पुरुषों के साथ-साथ बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। पुलिस और प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाकर लोगों को बचाने और खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

गंगा नदी में नाव डूबने की खबर आते ही वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे में लापता लोगों के परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *