इस्लामाबाद के सेंटॉरस मॉल की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई।
इसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई, तीसरी मंजिल से लगी आग देखते ही देखते रेजिडेंशियल अपार्टमेंट तक पहुंच गई।
आग इतनी भयानक थी कि काफी दूर से भी लपटें देखी जा सकती थीं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आग लगने के बाद काफी देर तक दमकल की गाड़ियां और बचाव दल वहां नहीं पहुंचा। अफरा तफरी में लोग इधर-उधर भाग रहे थे।
काफी देर बद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक अबतक किसी के मारे जाने की खबर नहीं थी।
मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें एस्केलेटर से बड़ी संख्या में उतरते हुए लोग देखे जा सकते हैं। मॉल से निकलने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे।
अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और आग पर काबू पा लिया गया है तथा आगे की जांच के लिए इसे सील कर दिया गया है।
आग को बुझाने के अभियान की निगरानी करने वाले राजधानी विकास प्राधिकरण (सीडीए) के प्रमुख मोहम्मद उस्मान यूनिस ने कहा कि आग पर दो घंटे में काबू पाया गया।
उन्होंने कहा कि दमकल, पाकिस्तानी नौसेना, पाकिस्तानी वायु सेना, रेक्स्यू 1122 ने आग बुझाने वाले अभियान में हिस्सा लिया।
पुलिस के मुताबिक, मॉल के क्षेत्र में स्थित फूड कोर्ट में स्थित एक रेस्तरां में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जो इमारत के रिहायशी मंजिलों तक पहुंच गई।
टीवी पर प्रसारित तस्वीरों में इमारत से धुआं निकलता दिख रहा है जबकि अन्य क्लिप में लोग मॉल की लिफ्ट के जरिए इमारत से बाहर आने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
स्लामाबाद के उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है क्योंकि अधिकारी विभिन्न मंजिलों पर फंसे लोगों को बचाने में सफल रहे।
इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें एस्केलेटर से बड़ी संख्या में उतरते हुए लोग देखे जा सकते हैं।
मॉल से निकलने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे।