निर्वस्त्र कर पिटाई, फिरौती की मांग… बांग्लादेश में मंदिर पुजारी का अपहरण; रहमान सरकार में भी नहीं थम रहे हिंदुओं पर हमले…

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस कार्यकाल में हिंदूओं के खिलाफ शुरू हुई हिंसा का दौर प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार के दौर में भी जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कानून की पढ़ाई करने वाले हिंदू छात्र, जो मंदिर के पुजारी का काम भी करते हैं, उनका अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया, उन्हें बंधक बनाया और उनके साथ मारपीट की।

अपहरणकर्ताओं ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, उनके कपड़े उतरवाए और फिरौती की रकम का इंतजाम करने के लिए परिवार और दोस्तों को फोन करने पर मजबूर किया।

जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई करता है पीड़ित

पीड़ित की पहचान जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में कानून के छात्र 25 वर्षीय सुभाष देउरी के तौर पर हुई है। सोमवार देर रात अज्ञात लोगों के एक ग्रुप ने उन्हें निशाना बनाया और पैसे की मांग की। यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि देउरी को उनकी धार्मिक पहचान के कारण निशाना बनाया गया था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *