दिल्ली एम्स में शुक्रवार को 12 में से दो सैम्पल मंकीपॉक्स वायरस से पॉजीटिव आए हैं।
इन दोनों मरीजों को दिल्ली के LNJP हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
दो केस और मिलने के बाद देश में मंकीपॉक्स के कुल 11 पॉजीटिव केस हो गए हैं। इनमें 5 केरल से और बाकी दिल्ली से हैं। शुक्रवार को मिले दोनों मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. ललित डार के मुताबिक देश भर में मंकीपॉक्स की टेस्टिंग के लिए 15 लैब ICMR से रजिस्टर्ड हैं।
मंकीपॉक्स के लिए भी RTPCR किया जाता है। हमारे पास जरूरत और मरीजों की संख्या के आधार पर एक दिन में 400 सैंपल लेने की क्षमता है। फिलहाल दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से सैम्पल टेस्टिंग के लिए आ रहे हैं।