जाने गुजरात और हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार, सर्वे में किसे कितनी सीटों का अनुमान?…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही हिमाचल और गुजरात को लेकर ओपिनियन पोल भी सामने आने शुरू हो गए हैं।

गुजरात में भी जल्द चुनाव होने वाले हैं और कुछ ही दिन में इसका ऐलान होने की संभावना है।

चुनाव पूर्व सर्वे की मानें तो, गुजरात में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की वापसी  हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल के अनुसार, गुजरात में जहां भाजपा फिर से जबर्दस्त तरीके से कमल खिलाती दिख रही है। वहीं, हिमाचल में भी दोबारा सत्ता में लौटकर कमाल कर सकती है। 

भाजपा को 125 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान

ओपिनियन पोल की मानें तो गुजरात में भाजपा इस बार पहले से भी अधिक ताकतवर होती दिख रही है और उसे 125 से 131 सीट मिलने का अनुमान है।

वहीं, कांग्रेस को बड़ा झटका लगने के साथ ही महज 29 से 33 सीट मिलने का अनुमान है।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) यहां तीसरे नंबर पर रह सकती है और उसे 18 से 22 सीटें ही मिलती दिख रही है और 2 से 4 सीटें अन्य के खाते में जाने की संभावना है। 

वोट शेयर में कांग्रेस से आगे ‘आप’

ओपिनियन पोल के अनुसार, गुजरात में अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा यहां 48% वोटों के साथ सबसे आगे रह सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी के 24% वोट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रहने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को महज 21% वोट ही मिलते दिख रहे हैं। 

गुजरात में किसे कितनी सीटें और कितने वोट

दल              सीटें                   वोट प्रतिशत 

भाजपा    :   125-131                (48%)

कांग्रेस     :   29-33                    (21%)

‘आप’      :   18-22                     (24%)

अन्य       :    2-4                         (7%)

हिमाचल में भाजपा की दोबारा वापसी

अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो इस पहाड़ी राज्य में भी भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। भाजपा को यहां 38 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 25 से 29 सीट मिलती दिख रही हैं। वहीं, 1 सीट ‘आप’ के खाते में भी जाने की संभावना है और अन्य को 1 से 2 सीट पर ही संतोष करना पड़ेगा।

हिमाचल में ‘आप’ को महज 6% वोट 

ओपिनियन पोल में भाजपा हिमाचल प्रदेश में अन्य विपक्षी दलों पर भारी पड़ती दिख रही है। इस बार भाजपा को सबसे अधिक 47% वोट मिल सकते हैं। वहीं, कांग्रेस को भी 40% वोट मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही, पहली बार चुनाव लड़ रही ‘आप’ को 6% और अन्य को 7% वोट मिल सकते हैं। अगर 2017 के चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो हिमाचल में भाजपा को 44 और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। 

हिमाचल में किसे कितनी सीटें और कितने वोट

दल              सीटें               वोट प्रतिशत 

भाजपा    :   38-42                (47%)

कांग्रेस     :   25-29               (40%)

‘आप’      :   0-1                    (6%)

अन्य       :    1-2                   (7%)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *