जानकार आप भी हो जायेंगे हैरान; जोमैटो के सीईओ भी मोटरसाइकल लेकर डिलिवर करते हैं खाना, जानें क्या है वजह…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

फूड डिलिवरी के मामले में भारत में इस समय जोमैटो का नेटवर्क सबसे बड़ा है।

आप सोच भी नहीं सकते कि इतनी बड़ी कंपनी का मालिक भी कभी मोटरसाइकल पर सवार होकर फूड डिलिवर करने जा सकता है।

नौकरी डॉट कॉम के संस्थापक संजीव बीखचंदानी ने बताया कि जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल तीन महीने में कम से कम एक बार कंपनी की लाल टीशर्ट पहनकर और मोटरसाइकल पर सवार होकर खाना डिलिवर करने जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह बात स्वयं गोयल ने ही उन्हें बताई थी। 

उन्होंने एक ट्वीट करके कहा, हमारी मुलाकात दीपिंदर गोयल और जोमैटो टीम से हुई। मुझे पता चला कि दीपिंदर भी लाल टीशर्ट पहनकर मोटरसाइकल लेकर तिमाही में एक दिन खाना  डिलिवर करते हैं।

दीपिंदर का कहना है कि कोई उन्हें पहचान भी नहीं पाता। उन्होंने कहा कि दीपिंदर लगातार तीन साल से ऐसा कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई उन्हें पकड़ नहीं पाया है। 

बीखचंदानी के इस ट्वीट के बाद इंटरनेट पर लोगों ने गोयल की खूब तारी की। एक यूजर ने कहा, ग्राहकों और बिजनस पार्टनर को समझने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता।

ग्राहकों और डिलिवरी बॉय की समस्याएं भी इससे सामने आती हैं। दूसरे यूजर ने कहा, बहुत अच्छा कदम है। डिलिवरिंग पार्टनर के दुख को समझने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता। 

जोमैटो के सीईओ ऐसे पहले कारोबारी नहीं हैं जो कि एक आम कर्मचारी की तरह काम पर निकलते हैं बल्कि इस साल ऊबर इंडिया ऐंड साउथ एशिया के  प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह भी कुछ इसी अंदाज में गाड़ी लेकर अपने राइडर्स को लेकर निकल गए थे।

वह अपने राइडर्स के अनुभव के बारे में पता लगाना चाहते थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *