छत्तीसगढ़; धमतरी: मकई चौक में स्कूटी सवार 2 लोग आए ट्रक की चपेट में, 1 की मौत तो दूसरा घायल…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- शहर की सड़क आज फिर एक बार खून से रंग गई है!

मालूम हो कि त्यौहारी सीजन चल रहा है, जिसके चलते शहर की सड़कों में भारी भीड़ देखी जा सकती है, और आज रविवार का दिन है तो भीड़ और भी बढ़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 6 बजे शहर के शांति कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश अग्रवाल की शहर के मकई चौक में एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है।

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक ट्रक क्र. CG-04-JC-5078 और स्कूटी सवार ओमप्रकाश अग्रवाल व गणपत अग्रवाल सिग्नल खुलने के बाद मकई चौक से रत्नाबांधा चौक की ओर मुड़ ही रहे थे, कि अचानक स्कूटी सवार ने अपना संतुलन खो दिया, और ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गया, वही गणपत अग्रवाल ट्रक की ठोकर से थोड़ी दूरी में जा गिरा जिसे मामूली चोटें आई हैं।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

घटना के तत्काल बाद यातायात कर्मी कृपानिधि गजेंद्र ने अन्य लोगों की मदद से घायल को ई रिक्शा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गणपत अग्रवाल का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है।

घटना के समय मौके पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था, जिसे कंट्रोल करने यातायात प्रभारी के. देवराजु, डीएसपी सारिका वैध समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच सड़क से भीड़ को हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *