सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने नाईट गश्त ब्रिफिंग प्वाइंट में जाकर किया निरीक्षण। साथ ही रात्रि गस्त में लगे अधिकारी, कर्मचारियों को मुस्तैदी एवं सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
शहर पेट्रोलिंग पार्टी को भी सतत् पेट्रोलिंग कर संदिग्धों पर निगाह रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर पेट्रोलिंग करने के सख्त निर्देश दिये।
अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अनुभाग के थानों के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों के साथ थाना क्षेत्रों में रात्रि गस्त एवं पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान, आम स्थान, सुनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों सहित धारदार हथियार रखकर घूमने वालों के साथ ही शहर के आउटर इलाकों में चेकिंग कर ऐसे लोगों, स्थानों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है।
चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध व्यक्ति पाए जाएंगे उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
इसके साथ ही आम स्थानों पर शराब पीने एवं शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने वालों के साथ ही सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों के विरूद्ध भी अभियान चलाकर कार्यवाही लगातार जारी है।
रात्रि निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक के अलावा उप पुलिस अधीक्षक नक्स.ऑप. आर.के.मिश्रा, थाना प्रभारी अकलाडोंगरी निरी.भूनेश्वर नाग, सायबर प्रभारी नरेश बंजारे, सहित गस्त में लगे अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।