सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- बच्चा चोर गिरोह के संबंध में सोशल मिडिया, व्हाट्सएप में चल रही झूठी अफवाह से बचने धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अपील की जा रही है।
अभी तक बच्चा चोरी किये जाने के संबंध में ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है, जिसमें किसी बच्चा चोर द्वारा बच्चे को उठा के ले जा रहा हो, लोगों के द्वारा बच्चा चोर होने के शक के आधार पर पकड़कर उनके साथ मारपीट किया जा रही है जो अनुचित है।
ऐसे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, पुलिस द्वारा तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
उनके साथ मारपीट कर कानून को अपने हाथ में ना लें जिससे आपको परेशानी हो।