सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर एवं एएसपी मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में डीएसपी सारिका वैद्य के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक के देव राजू द्वारा पुलिस लाइन धमतरी के आवासीय परिसर में गरबा का आयोजन किया गया।
एएसपी श्रीमती मेघा एवं डीएसपी श्रीमती सारिका वैद्य के द्वारा इस गरबा का शुभारंभ किया गया।
जिसमे एसपी सपरिवार गरबा के आयोजन में पहुंचे जहाँ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना ठाकुर भी गरबे में शामिल होकर गरबा की।
बुधवार को गरबा का अंतिम दिवस था जहां सपरिवार एसपी के द्वारा गरबा में उत्कृष्ट गरबा एवं उत्कृष्ट वेशभूषा के तीनों ग्रुप को अलग-अलग प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों व बच्चों की हौसला अफजाई की गई।
इस कार्यक्रम में एएसपी श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू, डीएसपी सारिका वैद्य एवं श्रीमती अर्चना ठाकुर, रक्षित निरीक्षक के देव राजू, निरीक्षक सत्यकला रामटेके, निरीक्षक गगन वाजपेई, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, रामवतार राजपूत, लता राजपूत, सुखचंद जयसवाल, डिगेश शर्मा, केशराम साहू, दया राम साहू,भागवत खांडेकर एवं पुलिस लाईन धमतरी के पुलिस कर्मचारी सहित महिला एवं बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित रहे।