छत्तीसगढ़; धमतरी: निगम के 40 वार्डों में राजीव युवा मितान क्लब का हुआ गठन। पहली किश्त का हस्तांतरण किया गया महापौर के हाथों…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- युवाओं के हित में प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना राजीव युवा मितान क्लब के गठन के बाद क्षेत्र के सभी 40 वार्डो के क्लबों के लिए अनुदान की पहली किश्त की राशि जारी कर दी गई है।

मालूम हो कि निगम क्षेत्र के 23 वार्ड को पहली किश्त जारी की जा चुकी थी और आज सोमवार को महापौर कक्ष मे महापौर विजय देवांगन द्वारा शेष बचे हुए 17 वार्डो को प्रोत्साहन राशि का सांकेतिक चेक वितरण के साथ ही क्लब के अध्यक्षों एवम सदस्यो को सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना है। जिसके तहत धमतरी नगर निगम के 40 वार्ड में 40 टीम का गठन किया जाना था जिसकी प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।

क्लब को प्रति तिमाही 25000 का फंड भी उपलब्ध कराया जायेगा जिससे क्लब का संचालन हो सकेगा। एक राजीव युवा मितान क्लब को एक लाख दिया जाना है।

जिसमें 5 खेल गतिविधियां, 12 सामाजिक गतिविधियां एवं 2 सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित किया जाना है। 

सोमवार को बचे 17 वार्डो के राजीव मितान क्लब के खाते में प्रथम राशि हस्तांतरित की गई है। 

महापौर विजय देवांगन ने कहा कि राज्य के युवा शक्ति राज्य के विकास की एक महत्वपूर्ण पूंजी है।

युवाओं को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठित कर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग लेना है।

सी को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव युवा मितान क्लब की परिकल्पना की गई है। उन्होंने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को अपनी पहचान कायम करने एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर मिलेगा।

साथ राज्य की प्रगति में सामाजिक रूप से जिम्मेदार, जागरूक और सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करने में युवा सक्षम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *