छत्तीसगढ़; धमतरी: जब अस्सी साल के बुजुर्ग गुहरी और राजाराम पहुंचे अपने बचपन में…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- शासन द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के रांवा में हुए जोन स्तरीय आयोजन के शुभारंभ में युवा नेता आनंद पवार ने अध्यक्षता की, विशिष्ट अतिथि के रूप जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, युवा कांग्रेस के गुरुगोपाल गिरी गोस्वामी, डॉ दयालाल साहू डोमा, अमरदीप साहू, दयाराम साहू(जिला महामंत्री,कांग्रेस) युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, कांग्रेस आई टी सेल जिलाध्यक्ष तुषार जैस उपस्थित रहे।

आनंद पवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस आयोजन ने बुजुर्गों को अपने बचपन में वापस लौटने का अवसर दिया है तो गुंजा साहू ने कहा कि इस आयोजन में आठ गांवों की महिलाओं का एक गांव में उपस्थित होना इस बात को दर्शाता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस योजना ने लोगों को साथ में जोड़ा है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

श्री पवार ने अस्सी वर्षीय बुजुर्ग गुहरी साहू एवं राजाराम रायपुरिया के बीच हुए एकल रस्सा खींच का आनंद लिया और विजेता घोषित किया और कहा कि इस उम्र में इतना जज़्बा प्रेरित करने वाला है इसके बाद उन्होंने जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू के साथ मिलकर कबड्डी एवं 100 मीटर की दौड़ का विसिल बजा कर आंरभ करवाया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इस कार्यक्रम में गोपालन पटेल, जीवराज साहू, जानकी साहू, रामरोशन साहू, घासीराम साहू, जीवराज साहू, दसरथ साहू, भुनेश्वर सिन्हा, अनिला साहू, सरोज साहू, शीतल मीनपाल, वंदना तिग्गा, रेखा सिन्हा, देवेंद्र पटेल, सुखदेव साहू, कार्तिक बांधे, विवेक यदु, मोना साहू, शिक्षकगण उमेश कुमार साहू, मोहन साहू, राजा धनंजय दीवान, धनीराम सिन्हा, वीणा गजेंद्र, अनिता साहू, वंदना साहू, दीनेश्वरी साहू, मेनका कुजूर बड़ी संख्या में खिलाड़ी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *