छत्तीसगढ़; धमतरी: खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना धरातल पर हो रहा साकार- कविता योगेश बाबर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का ग्राम डोमा व ढिमरटिकुर में किया जा रहा आयोजन…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- छत्तीसगढ़ीया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के परम्परागत खेलों व संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन प्रत्येक गाँव व शहर के वार्डों में किया जा रहा है, उनकी इस योजना से जनमानस में बहुत उत्साह है इसमें विलुप्त होते खेल जैसे गिल्ली डंडा, भँवरा, रस्सी खींच, दौड़, फुगड़ी इत्यादि शामिल हैं इन खेलों को इस योजना में शामिल कर पुनर्जीवित करने का एक अभिनव प्रयास है। 

उनकी इस योजना का मूल उद्देश्य परम्परागत खेल जो विलुप्त होते जा रहे हैं उनको वापस पुनर्जीवित करना एवं आज के इस आधुनिक दौर में जहाँ लोगों का शारीरिक श्रम के प्रति रुझान कम हुआ है उस रुझान को वापस लाकर एक स्वास्थ्य वर्धक वातावरण देने का प्रयास है जिसमें काफ़ी हद तक सफलता मिलती दिखाई दे रही है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इन खेलों में सभी वर्ग के लोगों को मौक़ा दिया जा रहा है। इस क्रम में जिला पंचायत समिति सभापति श्रीमती कविता योगेश बाबर लगातार अपने क्षेत्र का दौरा कर इन आयोजनों में अपनी सहभागिता प्रदान कर रही है।

इसी के तहत ग्राम डोमा एवं ढिमरटिकुर में राज़ीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक में बतौर अतिथि उपस्थित हुई और लोगों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने स्वयं रस्सा कशी प्रतियोगिता में भाग लेकर लोगों को उत्साहित किया।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल कूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है व स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है अच्छा स्वास्थ्य हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर एवं पूंजी है जिसे हमें संभाल कर रखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर ढिमरटिकुर सरपंच मोह नंदनी पांडे, गोपी किशन पांडे, मोहन साहू, हर नारायण गंजीर, रमन निर्मलकर, नोहर गंजीर, युवा मितान क्लब से मुकेश साहू, दिलीप साहू, नोहर साहू, सनद साहू, अजय ध्रुव, निधी साहू, होरी लाल ओझा, चंद्र प्रकाश सोनवानी एवं राज़ीव युवा मितान क्लब के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *