सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- दीपावली के पर्व की तैयारी जोर शोर से है कहीं लोग अपने घरों को सजा रहे हैं तो बाजार भी दीपावली के सामान के साथ सजे हैं इन सब के बीच शारिरिक अस्वस्थता के चलते अस्पताल में भर्ती लोगों के लिए दिवाली का त्यौहार बेरंग सा है।
क्षेत्र की विधायक रंजना साहू ने इसकी चिंता करते हुए जिला अस्पताल पहुंच लोगों का कुशलक्षेम जाना इस बीच वे मरीजों से मिलीं उनका हाल चाल जाना और सिविल सर्जन सहित डॉक्टरों से सभी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र इलाज में पूरी तन्मयता से कार्य करने आग्रह किया।
विधायक श्रीमती साहू ने कहा दीपावली का पर्व पूरे देश के लिए सबसे बड़ा त्यौहार होता है जिसकी प्रतीक्षा देश का हर नागरिक पूरे मन से करता है, वहीं वैश्विक महामारी कोरोना के समय त्यौहारों में वो उमंग नहीं थी लेकिन अब कोरोना के जाने के बाद सभी त्यौहारों को बड़े हर्षोल्लास के साथ हम सब मना रहे हैं, लेकिन इस बीच यह समय उनके लिए बेहद कठिन होता है जो किसी शारीरिक अस्वस्थता के चलते अस्पताल में भर्ती हैं उनके लिए त्यौहार फीका रहता है साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों में भी वो उत्साह नही रह जाता, ऐसे में अस्पताल पहुंच मरीजों से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की साथ ही उनसे मिल कर उनका कुशलक्षेम जाना, उनके दुःख बांटे।
भगवान धनवंतरी सभी के कष्ट हर आरोग्य जीवन प्रदान करे यही प्रार्थना है।
वहीं भाजपा स्वच्छता प्रकल्प के जिला संयोजक शिवदत्त उपाध्याय ने कहा हमने कई जनप्रतिनिधि देखे पर अपने क्षेत्र की जनता के प्रति ऐसा आत्मीय लगाव ऐसा जुड़ाव नहीं देखा, आमजन के प्रति एक परिवार के सदस्य के भांति विधायक की संवेदनशीलता जनता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।
सभी के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए विधायक जब सब से मिलीं और डॉक्टरों को बेहतर और जल्द इलाज के लिए निर्देशित किया यह क्षण भावविभोर करने वाला था।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, ममता सिन्हा सहित अन्यजन उपस्थित रहे।