खेरसान में रूस को यूक्रेन के पलटवार का डर, नागरिकों को दिया शहर तुरंत खाली करने का आदेश…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसान के सभी नागरिकों से शहर खाली करने का आदेश दे दिया है।

रूसी अधिकारियों की ओर से यह आदेश यूक्रेनी आक्रमण की आशंका को देखते हुए जारी किया गया है, खेरसॉन फरवरी में रूसी आक्रमण किए जाने के बाद से रूस के नियंत्रण में है।

अब रूसी अधिकारियों को इस बात की आशंका है कि यूक्रेन इस शहर को फिर से अपने कब्जे में लेने के लिए हमले कर सकता है।

यह शहर इसी नाम के क्षेत्र की राजधानी है। यह उन चार क्षेत्रों में शामिल है जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने अवैध रूप से रूस में मिला लिया और फिर वहां रूसी मार्शल लॉ लगा दिया।

टेलीग्राम पर एक पोस्ट साझा कर रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ समर्थित क्षेत्रीय शासन ने नागरिकों से नौका के जरिये नीपर नदी पार कर रूस के कब्जे वाले अंदरूनी क्षेत्रों में जाने की अपील की है। शासन ने इसके लिए कीव की गोलाबारी और हमलों के कथित खतरों का हवाला दिया है।

खेरसान के काफी करीब पहुंच गई है यूक्रेनी सेना

शुक्रवार को, यूक्रेनी सेना ने प्रांत में रूसी मोर्चे पर बमबारी की और वे इसकी राजधानी पर पूर्ण हमला करने के और करीब पहुंच गए। वे क्रेमलिन समर्थित सेना के पुन:आपूर्ति मार्गों को निशाना बना रहे हैं।

क्षेत्र में युद्ध के दौरान नीपर नदी काफी महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि रसद एवं सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति, सैनिकों और नागरिकों के आवागमन, दक्षिणी यूक्रेन को पेयजल उपलब्ध कराने और एक जलविद्युत संयंत्र से बिजली उत्पादन करने में इसका उपयोग किया जा रहा है।

60000 नागरिकों को नदी पार भेजने की योजना

खेरसॉन के क्रेमलिन समर्थित प्राधिकारों ने पूर्व में रूस की ओर से नियुक्त सभी अधिकारियों और करीब 60000 नागरिकों को नदी के दूसरी ओर भेजने की योजना की घोषणा की थी।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि करीब 25000 लोगों ने नीपर नदी को पार किया है। बाकी लोगों को भेजने का काम किया जा रहा है। इसके लिए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं।

यूक्रेन का दावा- मिसाइल हमले कर रहा रूस

इस बीच, यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि रूस ने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा को निशाना बना कर एक बड़ा मिसाइल हमला शुरू किया है।

बयान में कहा गया है कि वायुसेना ने हवा और समुद्र से दागी गई 33 क्रूज मिसाइल में से 18 को मार गिराया है।

कीव के मेयर विताली क्लिश्चको ने कहा कि राजधानी को निशाना बना कर दागी गई कई रॉकेट को शनिवार सुबह मार गिराया गया।

‘पुतिन शुरू से ही वार्ता के पक्षधर’

रूस का कहना है कि राष्ट्रपति पुतिन शुरू से ही यूक्रेन के साथ वार्ता के पक्षधर थे और इस संबंध में कुछ भी नहीं बदला है।

क्रेमलिन (रूसी सरकार) के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव शुक्रवार को कहा कि पुतिन पहले की तुलना में अधिक नरम और बातचीत के लिए अधिक तैयार’जान पड़ रहे हैं।

उन्होंने संघर्ष समाप्त करने के लिए वार्ता की संभावना को लेकर कहा, हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *