कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले शशि थरूर ने कहा – कांग्रेस के अंदर बहुत चुनौतियां”, बताया अपना एजेंडा, देखें विडियो…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले प्रत्याशी शशि थरूर ने पार्टी के साथियों को अपना संदेश सुनाया है।

उन्होंने एक वीडियो शेयर करके वोट मांगा है, तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने 38 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया।

उन्होंने कहा, मैं आपसे आने वाले अध्यक्षीय चुनाव के लिए वोट मांग रहा हूं। 17 अक्टूबर को ये चुनाव होने हैं। 

न्होंने कहा, हम सभी जानतै हैं कि इस समय हम कांग्रेस के अंदर ही बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

हमारे सामने पार्टी की रिवाइव करने और 2024 में भाजपा को टक्कर देने योग्य बनाने की चुनौती है। वहीं कई पार्टियां अपने अंदर के लोकतंत्र का उदाहरण देती हैं, हालांकि कोई अन्य पार्टी ऐसा नहीं कर पाई है।

हमें गर्व है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पार्टी का मजबूत करने के फैसलों को स्वीकार किया और इससे लोग हमारी पार्ट की तरफ आकर्षित होंगे।

हम केवल कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की भावना से लड़ रहे हैं। 

उन्होंने अपने घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पास पार्टी को मजबूत करने के कई आइडिया हैं।

जैसे कि प्रशासन का विकेंद्रीकरण, पार्टी में लोगों को प्रतिभागिता को विस्तार देना, पार्टी कार्यकर्ताओं को सशक्त करना।

उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य है कि संवैधानिक संस्थानों की रक्षा की जाए और वोटर्स का विश्वास जीत कें जो कि हमने 2014 और 2019 में खोया है। 

थरूर ने कहा, जब मजबूत कांग्रेस बनेगी तभी मजबूत भारत बन सकता है। उन्होंने कहा, अगर अब नहीं तो कब हम अपनी पार्टी की पहचान उसे वापस दिला पाएंगे।

बता दें कि 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने सामने हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *