अमेरिका की कोर्ट ने गुरुवार को अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि 21 साल से कम उम्र के युवाओं को बंदूक रखने की अनुमति ना देना असंवैधानिक है।
अमेरिका में बढ़ते गन वायलेंस के बीच अमेरिकी कोर्ट ने यह हैरान करने वाला फैसला सुनाया है। कोर्ट का यह फैसला फेडरल कानून के खिलाफ है जिसके तहत 21 साल से कम के युवाओं को हैंडगन खरीदने की इजाजत नहीं मिलती।
कोर्ट ने कहा है कि यह कानून संविधान के दूसरे संशोधन का उल्लंघन करता है।यह फैसला अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स के तीन जजों के पैनल ने सुनाया है।
इससे पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में बंदूक अधिकारों के विस्तार करने का ऐतिहासिक फैसले सुनाया था।
अपील कोर्ट ने कहा कि 18 से 20 साल के लोगों को बंदूक खरीदने से प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए।
कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा, “दूसरे संशोधन में अठारह से बीस साल के लोगों को शामिल किया गया है। यह उनके हथियार रखने के अधिकार की रक्षा करता है।”
संघीय कानून के अनुसार लाइसेंस प्राप्त डीलर से हैंडगन खरीदने के लिए व्यक्ति की उम्र 21 साल और लॉन्ग गन खरीदने के लिए 18 साल होनी चाहिए।
यह फैसला अहम इसीलिए है क्योंकि इससे पहले कई अपील कोर्ट ने बंदूक खरीदने के लिए निर्धारित प्रतिबंध को बरकरार रखा था।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में प्रतिबंधों के खिलाफ फैसला सुनाया था, जिसके बाद कई राज्यों में इस तरह के प्रतिबंध हटा दिए गए।
बाइडेन सरकार ने गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले इन फैसलों का विरोध किया था। व
हीं यह अनिश्चित है कि ट्रंप प्रशासन का इस मामले पर क्या रुख होगा। हालांकि ट्रंप ने पिछले साल चुनावी अभियान के दौरान कहा था कि “कोई भी आपके फायरआर्म्स पर उंगली नहीं उठाएगा।”