शुक्र अस्त 2025: होली के बाद 19 मार्च से बदल जाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें दैत्यों के गुरु के प्रभाव…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप) 94064 20131

मार्च का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से काफी खास है।

इस माह में कई ग्रहों की राशियों में युति बनी हुई है और कुछ ग्रह राशि व नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। मार्च में होली बाद दैत्यों के गुरु शुक्र अस्त होंगे और इस माह में उदित भी होंगे।

19 मार्च 2025 को शुक्र, सूर्य के नजदीक जाने से मीन राशि में अस्त होंगे और चार दिन अस्त रहने के बाद 23 मार्च 2025 को उदित होंगे। शुक्र अस्त का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

लेकिन ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र की चाल में बदलाव का प्रभाव कुछ भाग्यशाली राशियों पर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इन जातकों को सुख-समृद्धि के साथ सामाजिक मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जानें शुक्र के अस्त का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शुक्र का प्रभाव अत्यंत शुभ रहने वाला है। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। यात्रा में लाभ होगा। करियर में सकारात्मक बदलाव होंगे। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। रिश्तों में सुधार के संकेत हैं।

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। आर्थिक रूप से दृढ़ता आएगी। व्यावसायिक रूप से अच्छा समय रहेगा। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है, जिससे आप कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों पर शुक्रदेव की कृपा रहने वाली है। घर में सुख-शांति व खुशहाली का आगमन होगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। व्यापारिक रूप से उन्नति के योग हैं। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होंगी। नौकरी में तरक्की के अच्छे मौके मिलेंगे।

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र की चाल अत्यंत शुभ रहने वाली है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा। नौकरी पेशा करने वालों को सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी में बदलाव के अच्छे अवसर सामने आएंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ के योग हैं।

5. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रदेव की विशेष कृपा रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रोजगार की तलाश करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *