सक्ती : सुशासन तिहार 2026 : सुशासन तिहार के तहत मिल रहा त्वरित समाधान…

शिविर में श्रीमती ज्योति कुमारी कंवर को मिला राशन कार्ड का लाभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में आमजन की समस्याओं, मांगों और शिकायतों का तेजी से समाधान किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
           इसी क्रम में सक्ती विकासखंड के ग्राम लहंगा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर एक सकारात्मक बदलाव का साक्षी बना। यहां ग्राम रेडा निवासी श्रीमती ज्योति कुमारी कंवर ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि राशन कार्ड के अभाव में उन्हें लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। महंगे दामों पर बाजार से राशन खरीदना उनकी मजबूरी बन गई थी और कई बार उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। शिविर में मौजूद खाद्य विभाग की टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके आवेदन को प्राथमिकता से लिया और तत्काल निराकरण करते हुए उन्हें मौके पर ही राशन कार्ड प्रदान कर दिया। राशन कार्ड मिलते ही श्रीमती ज्योति कुमारी कंवर के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला अभियान साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *