77वां गणतंत्र दिवस: परेड में भाग लेने कर्तव्य पथ पहुँचीं राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य अतिथि के साथ…

 भारत 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दौरान कर्तव्य पथ पर थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झंडा फहराएंगीं और परेड और झांकियों का नजारा देखने को मिलेगा।

इस साल की थीम वंदे मातरम् के 150 साल पूरे है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर मुख्य अतिथि हैं।

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित हो रही भव्य परेड में देश की सांस्कृतिक विविधता, सेना की ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगी।

यह दिन 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने की वर्षगांठ पर मनाया जाता है। इसी संविधान ने भारत को एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य का स्वरूप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *