Bareilly वालों के लिए अच्छी खबर: दिल्ली और जेवर के लिए इस दिन से शुरू होंगी फ्लाइट्स, किराया और शेड्यूल जारी…

बरेली से दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने का इंतजार कर रहे बरेली के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है।

बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट एक जुलाई से शुरू होगी।

डीजीसीए (नागरिक विमानन महानिदेशालय) ने फ्लाइट संचालन की अनुमति दे दी है और शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

वहीं नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी फ्लाइट दो जुलाई से शुरू होगी। दोनों जगह की बुकिंग भी इंडिगो ने शुरू कर दी है।

ऐसे में दिल्ली और जेवर की फ्लाइट से लोग रोजाना दिल्ली आसानी से जा सकेंगे। बरेली से जल्द कुशीनगर की फ्लाइट भी शुरू होने की उम्मीद है।

दिल्ली की फ्लाइट पहले दो जून से शुरू होनी थी। इसकी तैयारियां भी एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से शुरू कर दी गई थीं लेकिन बुकिंग शुरू न होने से इसमें देरी की संभावना अधिकारी जताई जा रही थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, अब दिल्ली और जेवर की फ्लाइट एक साथ शुरू होंगी।

बरेली से दिल्ली की फ्लाइट एक जुलाई से सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगी। वहीं दो जुलाई से जेवर एयरपोर्ट की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी।

इंडिगो का 78 सीटर एटीआर-72 विमान दिल्ली से 13:35 बजे रवाना होकर बरेली 14:35 बजे पहुंचेगा और वापसी में बरेली एयरपोर्ट से 15:00 बजे फ्लाइट रवाना होकर 16:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं जेवर से फ्लाइट सुबह 10:30 बजे रवाना होकर 11:20 बजे बरेली पहुंचेगी और वापसी में 12:05 बजे बरेली से रवाना होगी और जेवर 13:00 बजे पहुंचेगी। अभी इंडिगो की साइट पर बरेली से दिल्ली और जेवर का शुरुआती किराया 4,500 रुपये दिखा रहा है।

बरेली से दिल्ली की फ्लाइट एक जुलाई से शुरू होगी। इसका शेड्यूल जारी हो गया है। नोएडा की फ्लाइट दो जुलाई से शुरू होगी। दोनों जगह की टिकट की बुकिंग भी इंडिगो ने शुरू कर दी है। अब रोजाना बरेली एयरपोर्ट से दो फ्लाइट होंगी।

– अवधेश अग्रवाल, डायरेक्टर एयरपोर्ट बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *